बभनी। हिन्दुस्तान संवाद
बभनी राजकीय गोदाम में बिना साफ कराए धान सीधे बोरे मे भरने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर किसानों में आक्रोश देखा जा रहा है। किसानों ने धान को साफ कराकर बोरी में भरवाए जाने की मांग की है।
बभनी राजकीय गोदाम में धान खरीदी में अनियमितता के मामले को लेकर क्रय केन्द्र फिर सुर्खियों में हो गया। यहां कुछ किसानों के धान बगैर सफाई के सीधे ही भरा जा रहा है। किसानों ने नाम न छापने की शर्त पर आरोप लगाया कि धान खरीद में किसानों के आड़ में आढ़तियों और व्यापारियों का धान खरीद किया जा रहा है। वहीं अन्य किसानों का धान बगैर सफाई के नही खरीदा जा रहा है, जिसको लेकर किसानों में आक्रोश भी है। वहीं अब भी छोटे किसान धान खरीद का टोकन के लिए परेशान हैं और गोदाम का चक्कर लगा रहे है। इसके पूर्व में धान खरीद को लेकर अधिकारियों की सख्ती से धान खरीद मे सुधार हुआ था, लेकिन कुछ लोग इसे व्यवसाय बना लिए है।
सीधे बोरे में धान खरीद की जानकारी नही है। यदि किसी द्वारा ऐसा किया जा रहा है तो मामले की जांच कराते है और सभी किसानों का धान सफाई के बाद ही खरीदा जाएगा।
रामछबीले, विपणन निरीक्षक, बभनी।