Sonbhadra News: गड्ढों से मुक्ति को सड़कों पर चलेगा अभियान

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: गड्ढों से मुक्ति को सड़कों पर चलेगा अभियान की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। अपर जिलाधिकार

Sonbhadra News: गड्ढों से मुक्ति को सड़कों पर चलेगा अभियान

Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने और आमजन की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। एडीएम ने संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा के कार्यों में तेजी लाने और लापरवाही पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। एडीएम ने निर्माण खंड और प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंताओं को बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और गड्ढों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराने को कहा। उन्होंने अभियान चलाकर सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के निर्देश देते हुए कहा कि आवागमन के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां आवश्यक साइनेज बोर्ड और कैटआई लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों पर मौजूद गड्ढों की मरम्मत कराने और सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई सुनिश्चित कराने को कहा, ताकि वाहन चालकों को पर्याप्त दृश्यता मिल सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। बैठक में स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया गया। एडीएम ने एआरटीओ और जिला विद्यालय निरीक्षक को विद्यालयों में संचालित वाहनों के चालकों की नियमित आंखों की जांच कराने के निर्देश दिए। चालकों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ विद्यालयों में परिवहन समिति गठित कर स्कूली वाहनों की नियमित निगरानी सुनिश्चित कराने को कहा। एडीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाएं। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, एआरटीओ कौशल सिंह सहित पुलिस विभाग और सड़क सुरक्षा समिति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसोनभद्रSonbhadra News: गड्ढों से मुक्ति को सड़कों पर चलेगा अभियान