90 वर्षीय वृद्धा को पुत्र ने घर से निकाला

Mar 11, 2026 10:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - सिंगरौली में 90 वर्षीय उर्मिला देवी को उनके पुत्र और पुत्र वधुओं द्वारा घर से निकाल दिया गया। पति की मृत्यु के बाद वह अपनी बेटी के घर रहने को मजबूर हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है और मामले की जांच की मांग की है।

90 वर्षीय वृद्धा को पुत्र ने घर से निकाला

सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। सिंगरौली बैढ़न थाना क्षेत्र में 90 वर्षीय वृद्ध महिला को पुत्र-पुत्र वधुओं द्वारा घर से निकाल देने का मामला पुलिस तक पहुंचा है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। बैढ़न की बड़ी मस्जिद के सामने रहने वाली 90 वर्षीय उर्मिला देवी, पत्नी स्वर्गीय मोहनलाल मोंदवाल ने तहरीर दी है कि पति की वर्ष 2017 में मृत्यु हो चुकी है। उनके दो बेटे तथा पांच बेटियां हैं। आरोप है कि दोनों बेटों और बहुओं ने उन्हें घर से निकाल दिया है जिसके कारण वह अपनी बेटी के घर रहने को मजबूर हैं। बड़ा बेटा अनिल की भी मृत्यु हो चुकी है जबकि छोटा बेटा सुनील बैढ़न में ही अपने परिवार के साथ रहता है।

पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।