64th Provincial Conference of ABVP Concludes in Sultanpur with Key Appointments सोनभद्र के शशांक अभाविप के प्रदेश सहमंत्री बने, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra News64th Provincial Conference of ABVP Concludes in Sultanpur with Key Appointments

सोनभद्र के शशांक अभाविप के प्रदेश सहमंत्री बने

Sonbhadra News - सुल्तानपुर के कुशभवनपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 64वाँ प्रांतीय अधिवेशन संपन्न हुआ। इसमें चार प्रस्ताव पारित किए गए और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। शशांक मिश्रा को प्रदेश सहमंत्री, मनमोहन...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रMon, 30 Dec 2024 03:04 PM
share Share
Follow Us on
सोनभद्र के शशांक अभाविप के प्रदेश सहमंत्री बने

सोनभद्र, हिटी। सुल्तानपुर के कुशभवनपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत का चार दिवसीय 64वाँ प्रांतीय अधिवेशन संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया एवं चार प्रस्ताव पारित किए गए। अंतिम दिवस नवीन घोषणाएं की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुचिता त्रिपाठी ने सोनभद्र के राबर्ट्सगंज के निवासी शशांक मिश्रा को प्रदेश सहमंत्री और मनमोहन निषाद को प्रदेश जनजातीय कार्य संयोजक बनाया। वहीं अमन जायसवाल को खेलो भारत गतिविधि का सह संयोजक घोषित किया। पूर्व में शशांक मिश्रा लगातार 4 बार से विभाग संयोजक, सेवार्थ विद्यार्थी के प्रांत संयोजक व मनमोहन निषाद ने जिला सह संयोजक के दायित्व का निर्वहन किया है। वहीं सोनभद्र जिले से अनमोल सोनी को प्रदेश कार्य समिति सदस्य तथा शिखर सोनी, विश्वजीत साहनी, सत्यम शुक्ल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।