ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रउपचुनाव में 35 फीसद हुआ मतदान

उपचुनाव में 35 फीसद हुआ मतदान

जिला पंचायत राजपुर के सदस्य पद के लिए उपचुनाव में शनिवार को मतदान सकुशल सम्पन्न हो गया। प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट बाक्स में बंद हो गया। इस दौरान लगभग 35 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के लिए कुल 57 बूथ...

उपचुनाव में 35 फीसद हुआ मतदान
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रSat, 06 Jul 2019 10:09 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला पंचायत राजपुर के सदस्य पद के लिए उपचुनाव में शनिवार को मतदान सकुशल सम्पन्न हो गया। प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट बाक्स में बंद हो गया। इस दौरान लगभग 35 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के लिए कुल 57 बूथ बनाए गए थे। राजपुर जिला पंचायत क्षेत्र में कुल 39 हजार मतदाता है। इस दौरान सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे।

जनपद में जिला पंचायत सदस्य पर के लिए उपचुनाव में चार प्रत्याशी मैदान में हैं। शुक्रवार को जिला पंचायत राजपुर के कुल 57 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को राबर्ट्सगंज ब्लाक परिसर से रवाना किया गया। सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर सकुशल पहुंच गई। शनिवार को मतदान सुबह सात बजे से शुरु हुआ। जिला पंचायत सदस्य राजपुर में कुल 39 हजार मतदाता हैं। इस दौरान सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। हर बूथों पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। सुबह मतदान शुरु होते ही मतदाताओं की भीड़ बूथों पर पहुंचने लगी। हालांकि दिन भर रुक-रुक कर हो रही बारिश से कई बूथों पर मतदाताओं की संख्या काफी कम नजर आई। शाम पांच बजे तक मतदान सकुशल सम्पन्न हो गया। जिला विकास अधिकारी केके तिवारी ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य राजपुर के उपचुनाव में कुल 35 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि मतदान समाप्ति के बाद सभी पोलिंग पार्टियां शाम लगभग साढे़ सात बजे तक सकुशल राबर्ट्सगंज ब्लाक पर पहुंच गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें