ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्र52 दिन में 28 प्रतिशत हुई धान खरीद, कैसे पूरा होगा लक्ष्य

52 दिन में 28 प्रतिशत हुई धान खरीद, कैसे पूरा होगा लक्ष्य

जिले में 52 दिनों में महज 28 प्रतिशत धान की खरीद हुई है। जबकि जिले में 51 केन्द्रों के माध्यम से 1.12 लाख एमटी धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में धान खरीद का लक्ष्य पूरा करना काफी कठिन नजर आ...

52 दिन में 28 प्रतिशत हुई धान खरीद, कैसे पूरा होगा लक्ष्य
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रSat, 22 Dec 2018 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में 52 दिनों में महज 28 प्रतिशत धान की खरीद हुई है। जबकि जिले में 51 केन्द्रों के माध्यम से 1.12 लाख एमटी धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में धान खरीद का लक्ष्य पूरा करना काफी कठिन नजर आ रहा है। जिले में 22 दिसम्बर तक महज 31 हजार एमटी धान की खरीद हुई है। इस बार जिले में 51 केन्द्रों से एक लाख 12 हजार 200 एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

क्रय केन्द्रों पर धान खरीद काफी धीमी होने के कारण 22 दिसम्बर तक महज 31 हजार एमटी धान की खरीद हो सकी है, जो लक्ष्य का लगभग 28 प्रतिशत है। जिले भर में धान खरीद के लिए कुल 51 केन्द्र बनाए गए हैं। जिला प्रशासन का दावा है कि इन केन्द्रों पर खरीद की व्यवस्थाएं हैं। बावजूद इसके केन्द्रों पर खरीद की गति काफी धीमी होना सवालिया निशान लगा रहा है। हालांकि जिलाधिकारी लगतार खरीद की समीक्षा भी कर रहे हैं, यही नहीं कईयों के खिलाफ कार्यवाही भी की गई, लेकिन धान खरीद की गति में खास तेजी नजर नहीं आ रही है। एक नवम्बर से शुरु हुई धान की खरीद के बाद भी अब तक 52 दिनों में 31 हजार एमटी ही धान खरीदा जा सका है, जो लक्ष्य का महज 28 प्रतिशत है। जबकि खरीद का लगभग आधा समय बीत चुका है। ऐसे में शेष बचे आधे समय में धान की खरीद को कैसे पूरा किया जाएगा, यह एक बड़ा सवाल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें