ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रन्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री, गलन बरकरार

न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री, गलन बरकरार

सोनभद्र। निज संवाददाता सोनांचल में शीतलहर के कारण ठंड का गहर थमने का नाम

न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री, गलन बरकरार
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रSat, 30 Jan 2021 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सोनभद्र। निज संवाददाता

सोनांचल में शीतलहर के कारण ठंड का गहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी तापमान में गिरावट के कारण गलन तेज रही। वहीं दिन में निकली धूप भी सर्द हवा के कारण बेअसर साबित हुई। शाम होते ही गलन बढ़ने के कारण लोग घरों में दुबक गए। जगह-जगह लोगों को अलाव का सहारा भी लेते देखा गया।

जिले में लगातार पड़ रही ठंड ने आम जनजीवन प्रभावित कर दिया है। गलन और ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। वहीं लोगों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। शनिवार को भी शीतलहर के कारण गलन अधिक रही। मौसम विभाग के राजन सिंह के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार की सुबह कोहरे की चादर से आसमान ढका रहा। सुबह लगभग आठ बजे कोहरा छंटा। कोहरा छंटने के बाद सुबह लगभग नौ बजे हल्की धूप खिली, लेकिन सर्द हवाओं के कारण धूप असर ही नहीं कर रही थी। हालांकि दोपहर में धूप तो तेज हुई लेकिन सर्द हवाओं के कारण धूप बेअसर साबित हुई। शाम चार बजे के बाद सूरज ढलते ही सर्द हवाओं के कारण गलन बढ़ गई। गलन के कारण अंधेरा होने से पहले ही लोग अपने अपने घरों की ओर रुख कर लिए। अंधेरा होने के बाद लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए। गलन के कारण रात आठ बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। दुकानें भी बंद हो गई। वहीं जगह-जगह चट्टी चौराहों पर रिक्शा चालकों, राहगीरों व यात्रियों को अलाव का सहारा लेते देखा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें