किरबिल 132 केवीए पावर स्टेशन उर्जीकृत
उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित 132 केवीए किरबिल उपकेंद्र को उर्जीकृत किया गया है। यह क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने में सहायक होगा। 100 गांवों को निर्बाध बिजली मिलेगी और नधिरा उपकेंद्र से 33 हजार वोल्ट की बिजली आपूर्ति शुक्रवार से शुरू होगी।

बभनी,हिंदुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के माध्यम से निर्मित 132 केवीए किरबिल उपकेंद्र म्योरपुर को गुरुवार को उर्जीकृत कर दिया गया है। यह कदम क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार से नधिरा उपकेंद्र को 33 हजार वोल्ट की बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी। इसके बाद क्रमवार बभनी, बीजापुर और कुंडाडीह सब-स्टेशनों को भी इस ग्रिड से जोड़ा जाएगा। इस नए पावर स्टेशन के चालू होने से क्षेत्र के लगभग 100 गांवों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। यह विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाने और अन्य उपकेंद्रों पर भार कम करने में सहायक होगा।
अवर अभियंता ट्रांसमिशन अवधेश कुशवाहा ने बताया कि 132 केवी पिपरी-सोननगर लीलो और म्योरपुर डीसी लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इसकी टेस्टिंग भी की जा चुकी है। इस लाइन के दायरे में रनटोला, कटौधी, मनबसा, सुपाचुआ, फाटपखना, काशीपुर, खमरिया टोला और किरबिल जैसी ग्राम सभाएँ आती हैं। किरबिल 132/33 केवीए विद्युत सब-स्टेशन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय गांवों में बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करना और समूचे क्षेत्र की विद्युत प्रणाली को मजबूत करना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


