
जहरीले जन्तु के काटने से बालक की मौत
Sonbhadra News - बभनी (सोनभद्र) के बरवे गांव में रविवार शाम एक 12 वर्षीय बालक छोटेलाल की जहरीले जन्तु के काटने से मौत हो गई। वह घर के पास की दुकान से लौट रहा था। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
बभनी (सोनभद्र), हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरवे गांव में रविवार शाम जहरीले जन्तु के काटने से एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह घर के पास स्थित दुकान से अपने घर लौट रहा था। बभनी के बरवे गांव निवासी 12 वर्षीय छोटेलाल पुत्र धनपत रविवार शाम वह घर के पास की दुकान से लौट रहा था। तभी किसी जहरीले जन्तु ने उसे काट लिया। घर पहुंचकर उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जहरीले जन्तु के काटने के बाद छोटेलाल की तबीयत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
छोटेलाल अपने पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। उसके पिता धनपत ने बताया कि दिन भर छोटेलाल ठीक था, लेकिन शाम को दुकान से लौटने के बाद उसने जहरीले जन्तु के काटने की बात बताई, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसकी मां किसमतिया का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा किया। उप निरीक्षक मक्खन लाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




