ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्र104 दिन, 10 कार्यवाही, छह लाख जुर्माना वसूला

104 दिन, 10 कार्यवाही, छह लाख जुर्माना वसूला

दुद्धी तहसील के विण्ढमगंज व महुली वन रेंज में वन विभाग ने 104 दिन में 10 कार्यवाही कर छह लाख रुपये जुर्माना वसूला है। वन विभाग की इस कार्यवाही से अवैध खननकर्ता भूमिगत हो गए हैं। वन विभाग की लगातार...

104 दिन, 10 कार्यवाही, छह लाख जुर्माना वसूला
महुली। हिन्दुस्तान संवादTue, 25 Sep 2018 05:46 PM
ऐप पर पढ़ें

दुद्धी तहसील के विण्ढमगंज व महुली वन रेंज में वन विभाग ने 104 दिन में 10 कार्यवाही कर छह लाख रुपये जुर्माना वसूला है। वन विभाग की इस कार्यवाही से अवैध खननकर्ता भूमिगत हो गए हैं। वन विभाग की लगातार छापेमारी से अवैध खननकर्ताओं के हौसले पस्त हो गए हैं। 

दुद्धी तहसील क्षेत्र के विंढमगंज व बघाडू रेंज जो कभी अवैध खनन को लेकर सुर्खियों में रहा करता था तथा दिन रात नेशनल हाईवे से बेखौफ बालू का अवैध परिवहन किया जाता था। वन विभाग ने अवैध खननकर्ताओं पर लगाम लगाने के लिए कमर कस ली। 12 जून 2018 से अब तक 104 दिन में वन विभाग ने विंढमगंज व बघाडू रेंज के तहत अवैध खनन, अवैध अतिक्रमण तथा अवैध परिवहन में दस लोगों पर कार्यवाही करते हुए कुल 6 लाख 31 हजार 368 रुपये जुर्माना जमा कर पूरे रेनुकूट डिविजन मे रिकार्ड बनाने का कार्य किया है। साथ ही आरक्षित वन भूमि पर अवैध खनन के मामले में दो बड़ी कार्यवाही करते हुए सीज ट्रैक्टरों को राज्य सम्पति घोषित करने के लिए प्रभागिय वनाधिकारी रेनुकूट को पत्र प्रेषित किया है। जबकि इसके पूर्व एक साल में इसका 50 फीसदी भी जुर्माना नहीं जमा कराया गया।

वन विभाग की इस कार्यवाही से विंढमगंज व बघाडू रेंज के अवैध बालू बोल्डर के खननकर्ता जहां धीरे धीरे भूमिगत होना शुरू कर दिए हैं। वही इलाके में अवैध खनन से जुडे़ लोगों में हड़कम्प मचा हुआ है। विण्ढमगंज व बघाड़ू रेंज के रेंजर वीके श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार कार्यवाही से जहां अवैध खनन पर अंकुश लगा है, वहीं खननकर्ता व अतिक्रमणकर्ता भी सहम गए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें