सोनम वांगचुक का इलाज न्यायिक निगरानी में हो, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मांग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। अखिलेश यादव सोनम वांगचुक का इलाज न्यायिक निगरानी में कराए जाने की मांग की है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा-  ‘आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर में पूरे देश और संपूर्ण विश्व में फैल चुकी है।’

sonam wangchuk s treatment should be under judicial supervision demands sp chief akhilesh yadav

Akhilesh Yadav on Sonam Wangchuk's treatment: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह वहां से हटाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वांगचुक का इलाज न्यायिक निगरानी में कराए जाने की मांग की है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक बल प्रयोग करके, जबरदस्ती उनके आमरण अनशन स्थल से उठाकर ले जाना अत्यंत निंदनीय है।

उन्होंने लिखा- ‘श्री सोनम वांगचुक जी को ‘बल-प्रयोग’ करके, ज़बरदस्ती उनके आमरण अनशन स्थल से उठाकर ले जाना अत्यंत निंदनीय समाचार है। आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर में पूरे देश और संपूर्ण विश्व में फैल चुकी है। सारी दुनिया और देशभर में श्री सोनम वांगचुक जी को लेकर गहरी चिंता है और भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ आक्रोश भी। जो लोग सादी वर्दी में इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए धोखे से अचानक घुसे थे, उनकी पहचान सार्वजनिक की जाए। ये हमारी पुरज़ोर मांग है कि श्री सोनम वांगचुक जी की चिकित्सा ‘न्यायिक निगरानी’ में हो क्योंकि श्री सोनम वांगचुक जी का जीवन मानवता, पर्यावरण-संरक्षण, लोकतांत्रिक मूल्यों, युवा ऊर्जा की प्रेरणा, साइंस और इनोवेशन के लिए अनमोल है।’

अखिलेश यादव ने आगे लिखा-‘हमारे देश की जनता व समस्त विश्व इस समय भाजपा सरकार को संदेह और सवाल भरी संदिग्ध नज़र से देख रहा है। दमनकारी राजनीति करनेवाली भाजपा सरकार की इस अवांछनीय कार्रवाई ने इंटरनेशनल लेवल पर हमारे देश की मानवीय और डेमोक्रेटिक इमेज को बेहद धूमिल और खंडित करने का काम किया है। भाजपा ने न कभी गांधी जी में विश्वास किया, न कभी उनके गांधीवादी तौर-तरीक़ों में। भाजपा की नकारात्मक विचारधारा ही ‘विवाद’ की है; संवाद की नहीं।’

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा-‘भाजपा निराशा का पर्याय बन चुकी है। भाजपा सरकार नहीं, अहंकार है! भाजपा की सोच दरारवादी है, इसीलिए जहाँ भी एकता, सौहार्द और एकजुटता होती है, भाजपा डरकर प्रतिक्रियावादी बनकर आंदोलनों को तितर-बितर कर देती है लेकिन भाजपा भूल गयी है कि आज की नई पीढ़ी ‘डिजिटल यूनिटी’ के माध्यम से वैचारिक क्रांति लाने में सक्षम है. ऐसा हुआ है, हो रहा है और होगा भी…।

हुआ क्या है?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिन से अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस हिरासत में लेकर अस्पताल ले गई है। जब वांगचुक को पुलिस टीम अपने साथ ले जा रही थी तब मंच पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके मौजूद नहीं थे। इस पर सवाल उठ रहे है कि क्या दीपके तब किसी और जगह पर थे। आरोपों पर सीजेपी ने सफाई दी है। कहा है कि दीपके नहाने के लिए पास ही एक जगह पर गए थे। यह भी बताया कि जंतर-मंतर पर अचानक हालात बदल गए हैं।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsसोनम वांगचुक का इलाज न्यायिक निगरानी में हो, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मांग