Hindi NewsUP NewsSon killed his parents by crushing them with a grinding stone and threw their bodies in the Gomti river
पैसों के विवाद में इकलौते बेटे ने सिलबट्टे से कूचकर की मां-बाप की हत्या, गोमती में फेंका शव

पैसों के विवाद में इकलौते बेटे ने सिलबट्टे से कूचकर की मां-बाप की हत्या, गोमती में फेंका शव

संक्षेप:

जौनपुर में लव मैरिज और पैसे को लेकर उपजे विवाद में इकलौते बेटे ने मां-बाप की सिलबट्टे से कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद शवों को बोरे में भरकर गोमती नदी में फेंक फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने सोमवार को आरोपित को दबोच लिया। 

Dec 16, 2025 09:58 am ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के जौनपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां लव मैरिज और पैसे को लेकर उपजे विवाद में इकलौते बेटे ने मां-बाप की सिलबट्टे से कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद शवों को बोरे में भरकर गोमती नदी में फेंक फरार हो गया। सोमवार की शाम जब आरोपी पकड़ा गया तो पूरी घटना का खुलासा हुआ। शव बरामदगी के लिए एसपी ने तीन टीमों का गठन किया है।

वाराणसी की रहने वाली वंदना देवी ने 13 दिसंबर को जफराबाद थाने में तहरीर देकर अपने माता, पिता और भाई के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वंदना ने बताया था कि जफराबाद के अहमदपुर पुरानी गोदाम निवासी उसके 62 वर्षीय पिता श्याम बहादुर और 60 वर्षीय मां बबीता देवी आठ दिसंबर से लापता हैं। इकलौता भाई 37 वर्षीय अंबेश कुमार उन्हें ढूंढने निकला था, लेकिन वह भी 12 दिसंबर से घर नहीं लौटा। पुलिस ने तीन टीमें गठित कर जांच शुरू की। सोमवार को अंबेश कुमार जफराबाद क्षेत्र से ही मिल गया।

पूछताछ में कउ़ाई बरतने पर उसने पूरी घटना के बारे में बताया। कहा कि आठ दिसंबर की रात विवाद और पैसों को लेकर उसकी माता-पिता से लड़ाई हुई। उसने लोढ़े से मारकर दोनों की हत्या कर दी। शवों को बोरी में भरकर बेलाव घाट पुल से गोमती नदी में फेंक दिया।

पुलिस की अब तक की जांच और पूछताछ में पता चला कि जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर निवासी श्यामबहादुर रेलवे में लोकोपायलट थे। सेवानिवृत्त होने के बाद अपनी पत्नी बबीता देवी के साथ घर पर रहते थे। तीन बेटी और एक बेटे में तीनों बेटियों की शादी कर दिए थे। बेटा नौकरी के सिलसिले में कलकत्ता रहता था। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले ही उसने कलकत्ता में प्रेम विवाह कर लिया। इसकी जानकारी जब श्याम बहादुर को हुई तो उन्होने विरोध किया। यहां पत्नी को लेकर न आने की बात कहे। इसी बीच आरोपी बेटा अंबेश कुमार करीब तीन माह पहले यहां आया और पिता से पैसे की मांग करने लगा। इस बीच परिवार में शादी को लेकर भी बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि जब भी अंबेश के माता-पिता उसकी शादी को लेकर कोई बात करते तो अंबेश को नागवार लगता था।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;