
यूपी में रिश्ते शर्मसार: मां के साथ बेटे ने की हैवानियत, पिता की समाधि पर ले जाकर किया रेप
पीलीभीत से मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। नशे में एक युवक ने अपनी मां को हवस का शिकार बना डाला। युवक ने पूरी घटना को अंजाम अपने पिता की समाधि पर दिया।
यूपी के पीलीभीत से मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। नशे में एक युवक ने अपनी मां को हवस का शिकार बना डाला। युवक ने पूरी घटना को अंजाम अपने पिता की समाधि पर दिया। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया। मां ने बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज कराए हैं।
एक गांव निवासी युवक नशे में अपनी मां को गांव के बाहर खेत में यह कहकर ले गया कि पिता की समाधि पर दीपक जलाने से घर की दिक्कत दूर हो जाएंगी। बेटे की बातों में आकर महिला उसके साथ पति की समाधि पर चली गई। आरोप है कि वहां बेटे ने मां से कपड़े उतारकर दीपक जलाने की बात कही। बेटे की बातों में आकर महिला कपड़े उतारकर दीपक जलाने लगी। इसी दौरान कलयुगी बेटे ने मां को पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता को उसकी हालत में छोड़कर भाग गया। महिला किसी तरह घर पहुंची और अपनी बेटी को घटना बताई। पीड़िता की पुत्री ने पहले डायल 112 पुलिस को सूचना दी। बाद में थाने आकर पूरी घटना पुलिस को बताई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर रात में ही महिला की रिपोर्ट दर्जकर सीएचसी में मेडिकल परीक्षण किया। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कई जगह दबिश दी, मगर वह हत्थे नहीं चढ़ा। शुक्रवार को सीओ प्रगति चौहान पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंची और ग्रामीणों से वार्ता कर पीड़िता से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य एकत्र करने के लिए बुलाया गया।बरखेड़ा इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार ने बताया, महिला रात में ही थाने आई थी। तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ तहरीर दी। उसकी के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपी अभी फरार है। जल्द ही गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जाएगा।





