2 बोरी गेहूं के लिए कलयुगी बेटे ने बाप को पीट-पीटकर मार डाला, मां पर भी किया हमला

Apr 15, 2026 02:25 pm ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बलिया
share

बलिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 2 बोरी गेहूं के लिए कलयुगी बेटे ने पिता को मार डाला। यहां तक की मां पर भी हमला कर दिया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। साथ ही आरोपित को हिरासत में ले लिया।

2 बोरी गेहूं के लिए कलयुगी बेटे ने बाप को पीट-पीटकर मार डाला, मां पर भी किया हमला

UP News: यूपी के बलिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 2 बोरी गेहूं के लिए कलयुगी बेटे ने पिता को मार डाला। यहां तक की मां पर भी हमला कर दिया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। साथ ही आरोपित को हिरासत में ले लिया।

ये घटना रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नत्थूपुर गांव का है। जहां 75 साल के महेंद्र चौहान अपने बेटे पप्पू से दो बोरी गेहूं अपनी बेटी (पप्पू की बहन) को देने कह रहे थे। इसे लेकर दो दिनों से घर में विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह एक बार फिर उसी बात को लेकर पिता-पुत्र में झगड़ा हो गया। लोगों का कहना है कि इस दौरान पप्पू ने डंडे से पिता के सिर पर प्रहार कर दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। बीच-बचाव करने पहुंची मां पर भी हमला कर पप्पू ने घायल कर दिया। महिला को सीएचसी रसड़ा पर पहुंचाया गया, जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

इस मामले में मृतक के पुत्र शुकुल चौहान की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस सम्बंध में एएसपी (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल का कहना है कि मृतक आरोपी से अपनी बहन को गेहूं देने को कह रहे थे। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच झगड़ा होने लगा और इसी दौरान आरोपी ने डंडे से हमला कर दिया जिससे उनकी जान चली गयी।

अमेठी में युवती की धारदार हथियार से हत्या

उधर, अमेठी जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के चतुरीपुर गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब 23 वर्षीय युवती का शव गांव के बाहर नहर किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में युवती के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं, घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

मृतका की पहचान गांव की ही निवासी युवती के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।