
गर्लफ्रेंड संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फौजी, परिवार ने मंडप सजवाकर कराई जबरिया शादी
यूपी के उरई में भारतीय सेना में तैनात एक फौजी को रात में गुपचुप तरीके से प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। लेकिन प्रेमिका के घर वालों ने जब उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। इस पर परिजनों ने दोनों की मंदिर में तुरंत शादी करा दी। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
यूपी के उरई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां भारतीय सेना में तैनात एक फौजी को आधी रात को गुपचुप तरीके से प्रेमिका से मिलने उसके घर जाना भारी पड़ गया। प्रेमिका के घर वालों ने जब दोनों को रंगे हाथ पकड़ा तो तुरंत मंडप लगाकर जबरिया शादी करा दी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पु्ष्टि नहीं करता है।

कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज में अजीत सिंह नामक युवक भारतीय सेना में जवान है। उसका बीते तीन साल से से अपने ही मोहल्ले की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। कुछ दिन पहले अजीत अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। इसी दौरान परिजनों को भनक लग गई और उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद परिवारजन और स्थानीय लोग युवती व जवान को मंदिर ले गए। वहां मंडप सजवाकर पंडित को बुलाया गया और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी जबरन करा दी गई। शादी के दौरान मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि मंदिर में परिजनों और ग्रामीणों के बीच पंडित मंत्रोच्चारण कर विवाह की रस्में पूरी करवा रहे हैं। यह वीडियो 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। ग्रामीणों कहना है कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से गुपचुप मिलते थे। मामला जब परिजनों के सामने आया तो उन्होंने समाज में इज्जत बचाने के लिए दोनों की शादी कराना ही बेहतर समझा। वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर कालपी के सीओ अवधेश कुमार चौहान ने कहा कि इस मामले की कोई भी शिकायत थाने में दर्ज नहीं हुई है और न ही कोई परिवारजन हमारे पास पहुंचे हैं। यदि लिखित सूचना आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।





