चुनावी रंजिश में डबल मर्डर: फिर चुनाव की तैयारी में आरोपी, आठ साल में भी इंसाफ नहीं
यूपी के सोहरका में डबल मर्डर को अपराध माफिया सुशील मूंछ के शूटरों ने 24 जनवरी 2018 को अंजाम दिया था। नरेंद्र हत्याकांड में गवाही, पक्ष में नहीं करने पर वादी-गवाह उनकी पत्नी निछत्तर कौर और बेटे बलविंदर को आरोपियों ने दिन निकलते ही गोलियों से भून डाला था।

यूपी के सोहरका में डबल मर्डर को अपराध माफिया सुशील मूंछ के शूटरों ने 24 जनवरी 2018 को अंजाम दिया था। नरेंद्र हत्याकांड में गवाही, पक्ष में नहीं करने पर वादी-गवाह उनकी पत्नी निछत्तर कौर और बेटे बलविंदर को आरोपियों ने दिन निकलते ही गोलियों से भून डाला था। वारदात कावीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आठ साल बाद भी इस हत्याकांड में आरोपियों को सजा नहीं मिल सकी है।
सोहरका में चुनावी रंजिश में 19 अक्टूबर 2016 को सोहनवीर ने नरेंद्र चौधरी की हत्या कर दी थी। मुकदमा नरेंद्र की पत्नी निछत्तर कौर ने कराया चश्मदीद गवाह बनी। बेटा बलविंदर भी गवाह था। आरोपी पक्ष समझौते के लिए दबाव बना रहा था और सुशील मूंछ से धमकी दिलाई थी। 23 जनवरी को घर जाकर धमकी दी गई। 25 जनवरी को गवाही थी। 24 जनवरी 2018 की सुबह हमलावरों ने निछत्तर कौर, बलविंदर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।
चुनावी रंजिश में हत्याकांड अब फिर चुनाव की तैयारी
इस मामले में कई आरोपी अभी जेल में हैं। बावजूद इसके आरोपियों ने दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है। प्रधानी चुनाव को लेकर गांव में पोस्टर चस्पा किए गए हैं। पुलिस को चौकसी बरतनी चाहिए।
गवाही पूरी हुए दो साल
वादी पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश मित्तल ने बताया केस एडीजे-18 की कोर्ट में विचानाराधीन है। दो साल पहले केस में 12 की गवाही पूरी हो चुकी है। केस में अंतिम दौर में बहस है। फैसला आना है। अब वादी पक्ष से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की जाएगी।
बलविंदर की पत्नी कंचन ने कराया था मुकदमा
बलविंदर की पत्नी कंचन ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी तरुण को पकड़ा गया मुख्य आरोपी विनय, विकास जाट, मोनू का नाम सामने आया था। मांगे ने दिल्ली में सरेंडर किया तो विकास को मुजफ्फरनगर पुलिस ने मार गिराया। मुजफ्फरनगर के गांव मथेड़ी निवासी सुशील मूंछ और उसके बेटे टोनी के अलावा मांगे के रिश्तेदार धर्मवीर, अमित, रश्मि और हरिओम भी शामिल किए गए थे। सुशील मूंछ के मकान की 20 फरवरी 2018 को कुर्की की गई। कार्रवाई के ठीक पहले मूंछ के बेटे टोनी ने उत्तराखंड की कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।
और पढ़ें



