संभल में सांपों का आतंक! एक ही दिन में चार लोगों को डसा, बीते 23 दिनों में 18 को काटा

हिन्दुस्तान, संवाददाता, चन्दौसी/संभल
share

संभल में रविवार को सर्पदंश के चार मामले सामने आए। कुढ़ फतेहगढ़, चंदौसी, हजरतनगर गढ़ी और नखासा क्षेत्र में सांपों ने चार लोगों को डस लिया। सभी अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर के मुताबिक अगस्त में अब तक 18 लोग सर्पदंश का शिकार हुए हैं, जिनमें दो बच्चों की मौत हो चुकी है।

snakes terror in sambhal
संभल में सांपों का आतंक

संभल जिले में रविवार को सर्पदंश के चार मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। चंदौसी तहसील क्षेत्र के साथ कोतवाली, कुढ़ फतेहगढ़, हजरतनगर गढ़ी और नखासा थाना क्षेत्रों में चार लोगों को सांप ने डस लिया। सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के नगला पुरवा गांव निवासी 50 वर्षीय वसमुद्दीन रविवार सुबह करीब नौ बजे खेत में फसल देखने गए थे। इसी दौरान सांप ने उनके दाहिने पैर के पंजे के पास डस लिया। सांप के काटते ही वसमुद्दीन ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उनका उपचार जारी है।

किसी को सोते समय, किसी को काम करते वक्त डसा

वहीं चंदौसी के वैशाली नगर फेस-2 निवासी 33 वर्षीय नेम सिंह रविवार सुबह करीब छह बजे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान सांप ने उनके बाएं पैर में डस लिया। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। इसके अलावा पोटा बराही निवासी अनंत कुमार और नखासा क्षेत्र के अफजलपुरा निवासी फरमान को भी सांप ने डस लिया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अगस्त में 18 सर्पदंश के मामले

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. हरवेंद्र सिंह के मुताबिक, अगस्त में अब तक सांप के काटने के 18 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें दो मासूमों की मौत भी हो चुकी है। अन्य पीड़ितों को समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बचाई जा सकी। लगातार बढ़ रहे सर्पदंश के मामलों को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय बर्बाद न करें। पीड़ित को तत्काल अस्पताल ले जाएं, क्योंकि समय पर उपचार मिलने से जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsसंभल में सांपों का आतंक! एक ही दिन में 4 लोगों को डसा, बीते 23 दिनों में 18 केस