यूपी के इस शहर में मुसीबत बने स्मार्ट मीटर! हजारों घरों की बत्ती हो रही गुल, जानें वजह

sandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाद, एटा
share

स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नियमानुसार ऑनलाइन बिल भुगतान के कुछ ही मिनटों के अंदर बिजली आपूर्ति स्वत: बहाल हो जानी चाहिए, लेकिन उपभोक्ताओं को भुगतान करने के 12 से 24 घंटे तक बिजली आने का इंतजार करने के साथ बगैर बिजली मुश्किलों में रहना पड़ रहा है।

यूपी के इस शहर में मुसीबत बने स्मार्ट मीटर! हजारों घरों की बत्ती हो रही गुल, जानें वजह

यूपी के एटा शहर में लगाए गए स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए बेहद बड़ी परेशानी बन गए हैं। डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ते कदमों के बीच विद्युत वितरण की तकनीकी खामियां उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही हैं। वर्तमान में आलम यह है कि ऑनलाइन बिल भुगतान करने के बाद भी हर दिन शहर के अंदर हजारों घरों की बिजली गुल हो रही है और उपभोक्ता बिजली कार्यालयों के चक्कर काटकर परेशानी उठा रहे हैं।

बीते 20 दिनों से बिजली का संकट

शहर में बीते 20 दिनों से बिजली संकट बना हुआ है। यह संकट कटौती के कारण नहीं, बल्कि स्मार्ट मीटरों की तकनीकी खामियों की वजह से है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नियमानुसार ऑनलाइन बिल भुगतान के कुछ ही मिनटों के अंदर बिजली आपूर्ति स्वत: बहाल हो जानी चाहिए, लेकिन उपभोक्ताओं को भुगतान करने के 12 से 24 घंटे तक बिजली आने का इंतजार करने के साथ बगैर बिजली मुश्किलों में रहना पड़ रहा है।

Voice of UP

शिकायत लेकर एसडीओ ऑफिस पहुंच रहे उपभोक्ता

ऐसे उपभोक्ता रेलवे रोड स्थित एक्सईएन नगरीय और एसडीओ कार्यालय पर शिकायत करने पहुंच रहे है। शिकायत लेकर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं की भीड़ बिजली अधिकारियों के कार्यालयों पर सुबह से देखी जा रही हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि मोबाइल से रिचार्ज करने के बाद यूपीपीसीएल स्मार्ट मीटर एप में बैलेंस अपडेट नहीं हो रहा।

शहर के हजारों घरों की बिजली हुई गुल

गुरुवार को विद्युत वितरण नगरीय उपखंड दिलीप कुमार भारती ने बताया कि मंगलवार एवं बुधवार को शहर के लगभग तीन हजार घरों की बिजली गुल हो गई। उन्होंने बताया कि यह बिजली केवल उन उपभोक्ताओं की गुल हो रही है, जिन्होंने मीटर पोस्ट पेड होने तक बिजली का बिल जमा नहीं किया था। जब मीटर प्रीपेड हो गया तो वो ही भुगतान कर रहे हैं।

उपभोक्ता कुल बिल से कम का रीचार्ज कर रहे हैं, तकनीकी समस्या के चलते कुछ उपभोक्ताओं की बिजली बिल भुगतान करने के बाद भी स्वत: सुचारू नहीं हो पा रही है। ऐसे उपभोक्ता कार्यालय आकर बिजली आपूर्ति सुचारू करा रहे हैं। कार्यालय आने वाले उपभोक्ताओं की बिजली तुरंत सुचारू कराई जा रही है।

परेशान उपभोक्ताओं ने क्या कहा?

जाटवपुरा के अमन ने कहा कि मैंने कल रात प्रीपेड मीटर रिचार्ज किया था। उसके बाद भी सुबह तक घर की लाइट शुचारू नहीं हुई है। रीचार्ज के बाद भी रातभर बिजली गुल रहने से काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा है। अब कार्यालय आकर बिजली शुचारू करानी पड़ रही है।

वहीं होली मोहल्ला के जाकिर ने कहा कि ऑन लाइन बिल भुगतान करने के बाद भी बुधवार सुबह से अगले दिन तक बिजली नहीं आई है। इसके कारण घर में अनेकों प्रकार की मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मीटर इतने तेज भाग रहे है कि रीचार्ज करने के बाद मीटर कुछ ही दिन में माइनस में पहुंच रहा है।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।