बाइक सवार बदमाशों ने डिग्गी से उड़ाए 5.60 लाख रुपये

हिन्दुस्तान, सीतापुर
Follow us on Google News
share

तंबौर में एक युवक अपनी बहन की शादी के लिए बैंक से 5.60 लाख रुपये निकालकर प्रिंटिंग की दुकान पर गया। इस दौरान तीन संदिग्ध युवकों ने बाइक की डिग्गी से पैसे चुरा लिए। युवक ने उनका पीछा किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

बाइक सवार बदमाशों ने डिग्गी से उड़ाए 5.60 लाख रुपये

तंबौर, संवाददाता। बहन की शादी के लिए बैंक से नगदी निकाल कर प्रिंटिंग की दुकान पर शादी का कार्ड देखने गए युवक की बाइक की डिग्गी से मोटर साइकिल से पहुंचे तीन संदिग्ध लोगों ने 5.60 लाख रुपए की नगदी लेकर भाग निकले। पीड़ित ने तीनों का पीछा किया, लेकिन वह भागने में सफल रहे। सीओ लहरपुर सहित पुलिस टीम ने जांच की है। बैंक व घटनास्थल के पड़ोस के कैमरे में कुछ संदिग्ध लोगों की तस्वीरें कैद हुई हैं। जिनके जरिए पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। तंबौर के काजी टोला निवासी आफताब ने पुलिस को बताया कि 12 अप्रैल को उसकी बहन की शादी है।

शादी की तैयारियों के चलते वह मंगलवार को इंडियन बैंक से 1 लाख 60 हजार रुपये और बैंक ऑफ इंडिया से 4 लाख रुपये निकालकर अपनी बाइक की डिग्गी में रखकर मेन रोड स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस के बाहर बाइक खड़ी कर कार्ड देखने चला गया। इसी दौरान पहले से पीछा कर रहे बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोगों ने मौका पाकर बाइक की डिग्गी में रखे 5 लाख 60 हजार रुपये बैग सहित निकालकर फरार हो गए। आफताब ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक बैंक से ही उसका पीछा कर रहे थे। घटना का अहसास होने पर उसने करीब दो किलोमीटर तक पीछा भी किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। सूचना पर सीओ लहरपुर व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास की दुकानों व दोनों बैंकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में कुछ संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई हैं। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है, घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।