गाली देने का विरोध करने पर डंडे से पीटा

Feb 13, 2026 10:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share

Sitapur News - सीतापुर में एक युवक ने घर के सामने गाली गलौज का विरोध किया, जिसके कारण उसे डंडे से पीटा गया। उसकी चाची द्वारा बीच-बचाव करने पर उन्हें भी पीटा गया। आरोपी ने युवक को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

गाली देने का विरोध करने पर डंडे से पीटा

सीतापुर, संवाददाता। पिसावां इलाके में घर के सामने गाली गलौज करने का विरोध करना एक युवक को मंहगा पड़ गया। आरोपी ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी। चीख पुकार पर बीच बचाव करने आई चाची की भी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं पिसावां थाना शिकायत करते जाते समय रोककर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर पिसावां पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पड़रिया निवासी गुलशन शुक्ला के मुताबिक गांव के ही मुंशी, मीरा, अंजली घर के बाहर आकर गाली गलौज करने लगे। गुलशन के विरोध जताने पर आरोपियों ने लात-घूसे से उनकी पिटाई कर दी।

शोर सुनकर चाची पूनम देवी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने लात घूसों से उनकी सभी पिटाई कर दी। चीख पुकार सुन आसपास के लोगों को आता देख आरोपी धमकाते हुए भाग गये। आरोप है कि गुलशन थाने शिकायत करने जाने लगा तो आरोपियों ने सरेराह उसे घरे लिया। थाने में शिकायत करने पर आरोपी धमकाने लगे। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह तोमर के मुताबिक तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।