खेत में नुकसान का विरोध किया तो गन्ने और लात-घूसों से महिला को पीटा

Feb 09, 2026 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share

Sitapur News - सीतापुर के हरगांव इलाके में एक महिला को उसके खेत में फसल को नुकसान करने से रोकने पर तीन लोगों ने पीटा। पीड़िता मंजू देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपियों ने महिला को गन्ने और लात घूसों से मारा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

खेत में नुकसान का विरोध किया तो गन्ने और लात-घूसों से महिला को पीटा

सीतापुर, संवाददाता। हरगांव इलाके में खेत में नुकसान करने का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने दो बेटियों के साथ मिलकर महिला की गन्ने व लातघूसों से जमकर पिटाई कर दी। घटना को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हरगांव के निगांहा निवासी मंजू देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही मनोज कुमार तिवारी का खेत बटाई पर लिया है। जिसमें चना व लाही की फसल लगी है। इस फसल को आए दिन लोगों द्वारा नुकसान कर रहे थे। सात फरवरी की दोपहर पीड़िता खेत पर गयी तो देखा कि गांव के ही विपक्षी अनंतराम और उनकी दो बेटियां चना व सरसो की फसल को नोचकर बोरी में भर रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जब पीड़िता ने मना किया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए गन्ने और लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।