मामूली बात पर महिला को डंडे से पीटा, केस दर्ज

Feb 16, 2026 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share

Sitapur News - सीतापुर के मानपुर इलाके में एक महिला को गायब कपड़ों के बारे में पूछने पर पड़ोसियों ने बेरहमी से पीटा। आरोप है कि पड़ोसियों ने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामूली बात पर महिला को डंडे से पीटा, केस दर्ज

सीतापुर, संवाददाता। मानपुर इलाके में गायब कपड़ों के बारे में पूछने पर पड़ोसियों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि गालियां देते हुए आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मानपुर क्षेत्र कमियापुर गांव निवासी लक्ष्मी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 13 फरवरी की देर शाम घर के बाहर कपड़े फैले थे। कुछ कपड़े गायब थे। इसको लेकर वह एक दूसरे से पूछ रही थीं। आरोप है कि इसी बात से नाराज पड़ोसी विकाश, सुमित, बबलू व सज्जन ने गालियां देनी शुरू की।

विरोध करने पर आरोपियों ने लात घूसे व डंडे से पीटने लगे। पड़ोसी बचाने पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घटना के बाद पीड़िता ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।