Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsWeather Changes Lead to Rise in Viral Fever Dengue and Malaria Cases in Sitapur
डेंगू के दो और मलेरिया के सात नए मरीज मिले

डेंगू के दो और मलेरिया के सात नए मरीज मिले

संक्षेप:

Sitapur News - सीतापुर में मौसम के तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल बुखार, डेंगू और मलेरिया के मामले बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार पीड़ितों की भीड़ है। हाल ही में डेंगू के दो नए मरीज...

Thu, 16 Oct 2025 12:06 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share Share
Follow Us on

सीतापुर, संवाददाता। मौसम के तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण इन दिनों लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इसके अलावा सर्दी, खांसी और जुकाम भी लोगों को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रही है। जिला अस्पताल सहित सामुदायिक एवं प्राथमिक सवास्थ्य केंद्रों पर प्रतिदिन बड़ी तादात में लोग उपचार के लिए आ रहे हैं। इसके अलावा निजी अस्पतालों और क्लीनिकों पर भी बड़ी संख्या में बुखार पीड़त उपचार के लिए आ रहे हैं। मौसम में आ रहे बदलाव से लोग तेजी से मच्छरजनित बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं। जिले में हर दिन वायरल बुखार के साथ ही मलेरिया और डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को जिले में डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। इसके अलावा जिले में मलेरिया के 1,802 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार खैराबाद ब्लॉक के सरौसा गांव निवासी प्यारे लाल (39) पुत्र राम कुमार एवं महमूदाबाद ब्लॉक के सदरपुर कस्बा निवासी मैकलराज (3) पुत्र संकेत कुमार को कई दिनों से बुखार के चलते उनकी जांच अलग-अलग निजी पैथालॉजी में कराई गई, जिसमें यह तीनों डेंगू से संक्रमित पाए गए हैं। प्यारे लाल की जांच लखनऊ के विवेकानंद हॉस्पिटल एवं मैकलराज की जांच किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कराई गई, जहां पर इन दोनों को डेंगू संक्रमित बताया गया। वर्तमान समय में जिले में डेंगू के कुल 43 मरीज हो गए हैं। इसके अलावा जिले में मलेरिया के 1,802 एक्टिव केस हैं। जबकि गैर सरकारी सूत्रों का कहना है कि वास्तविक आंकड़े इससे कई गुना अधिक हैं। चिकित्सकों का कहना है कि जब तक तापमान स्थिर नहीं होगा, तब तक मच्छरों के लार्वा मिलते रहेंगे। इन मच्छरों के कारण ही वायरल बुखार, मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं।