
तालाब में डंप हो रहा कूड़ा, बदबू व गंदगी से लोग परेशान
Sitapur News - सिधौली के जल विहार तालाब में लोगों ने अतिक्रमण किया है और इसे कूड़े का डंपिंग यार्ड बना दिया है। इससे स्थानीय निवासियों को बदबू और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। मोहल्ला विवेकानगर, बाजार, तुलसीनगर और सिद्धेश्वर नगर के लोग तालाब को साफ करने की मांग कर रहे हैं।
सिधौली, संवाददाता। नगर के कई मोहल्लों के बीच स्थित जल विहार तालाब जिम्मेदारों की संवेदनहीनता का शिकार बन गया है। यहां पर कुछ लोगों के द्वारा अतिक्रमण फैलाया गया है, तो कुछ लोगों ने तालाब को कूड़े का डंपिंग यार्ड बना लिया है। जिससे यहां के वाशिंदों का बुरा हाल हो गया है। तालाब में डंप हो रहे कूडे से आने वाली बदबू स्थानीय निवासियों की समस्या का प्रमुख कारण बन गई। इसके साथ ही गंदगी से संक्रामक रोगों का खतरा भी बना हुआ है। कस्बे के मोहल्ला विवेकानगर, बाजार, तुलसीनगर और सिद्धेश्वर नगर के निवासी इस समय बदबू व गंदगी के बीच रहने को मजबूर हो गए हैं।
इन मोहल्लों के बीच जल विहार तालाब स्थित है। यहां पर कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा कुछ स्थानों पर अतिक्रमण किया गया है। जिससे राहगीरों का यहां से गुजरना दूभर हो गया है। इसके साथ ही नगर पंचायत के कर्मचारियों के द्वारा इसी तालाब में कूडा डाला जा रहा है। जिसके चलते तालाब कूड़े से लबालब भर गया है। यहां पर संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है। गंदगी के कारण आने वाली बदबू से स्थानीय लोगों का हाल बेहाल है। लोगों ने तालाब को अतिक्रमण मुक्त व साफ करवाने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




