रंजिश में घर पर पत्थराव, मां, बेटी को पीटा, तीन पर केस
Feb 09, 2026 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
Sitapur News - सीतापुर के संदना क्षेत्र में, मालती ने पुलिस को बताया कि 7 फरवरी को गांव के अवधेश और उसकी पत्नी संगीता ने गाली-गलौज की और फिर हमला कर दिया। इस हमले में मालती और उसकी बेटी घायल हो गईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीतापुर, संवाददाता। संदना क्षेत्र के शंकरपुर मजरा रामगढ़ निवासी मालती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात फरवरी को वह घर पर थी। तभी गांव निवासी अवधेश, उसकी पत्नी संगीता घर पहुंचकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूसों हमला कर ईट पत्थर फेंकने लगे। हमले में पीड़िता और उसकी बेटी घायल हो गई। जिससे दोनों घायल हो गईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




