Sitapur News: पिटाई से महिला समेत दो घायल

हिन्दुस्तान, सीतापुर
Follow us on Google News
share

Sitapur News: सीतापुर के गंगापुर अर्थलिया गांव में एक व्यक्ति पर उसके साले को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से हमला किया गया। बीच-बचाव करने पर उसकी बहन भी घायल हो गई। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, और पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Sitapur News: पिटाई से महिला समेत दो घायल

Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर अर्थलिया ग्रन्ट गांव में घर आए साले को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से पीटा गया। बीच-बचाव करने गई महिला से भी आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।गांव निवासी किस्मती ने थाने में शिकायत कर बताया कि उनका भाई कचनार निवासी आशीष उसके घर आया था। वह घर वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही सुरेश, लाला, अमित और शिवप्यारी देवी ने उसे रोककर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। बीच बचाव करने आई बहन किस्मती पर आरोपियों ने हमला कर पीट दिया। मारपीट में दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गयी है।

जिसमे आशीष का इलाज लखनऊ में चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsSitapur News: पिटाई से महिला समेत दो घायल