यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई तक बढ़ी
Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
Sitapur News - उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई तक बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 17 मई थी। छात्रों को अपने आवेदन में त्रुटियों को सुधारने का भी मौका मिलेगा। यह जानकारी प्रधानाचार्य हरिओम वर्मा ने दी।

सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया है। वर्ष 2026 की कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा के लिए अब छात्र 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 मई निर्धारित की गई थी। यह जानकारी पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य हरिओम वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के फॉर्म में कोई गलती हुई है, वे 20 मई को ही अपने ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार या संशोधन भी कर सकेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


