बारिश ने खोली नगर पंचायत के दावों की पोल, कई मोहल्लों में दिखा जलभराव

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share

Sitapur News - तंबौर में बेमौसम बारिश ने नगर पंचायत की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। जलभराव के कारण ईद की नमाज अदा करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोग नगर पंचायत की अध्यक्षता के बावजूद कामकाज में अनियमितताओं की शिकायत कर रहे हैं। स्थायी अधिशासी अधिकारी की कमी से कर्मचारियों में मनमानी बढ़ गई है।

 बारिश ने खोली नगर पंचायत के दावों की पोल, कई मोहल्लों में दिखा जलभराव

तंबौर, संवाददाता। बेमौसम बारिश ने आदर्श नगर पंचायत तंबौर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। नगर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे ईद से एक दिन पहले अलविदा के मौके पर नमाज अदा करने निकले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर पंचायत कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर भरे पानी ने जिम्मेदारों के दावों पर सवाल खड़े कर दिए। कस्बे के शीर्ष टोला उत्तरी व दक्षिणी, अहमदाबाद गंज पूर्वी व पश्चिमी, ककरहा, नरियन टोला और अंबेडकर नगर वार्ड सहित कई क्षेत्रों में जलभराव देखा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत की अध्यक्ष तय्यबुन हैं, लेकिन कार्यों का संचालन उनके पति इश्तियाक द्वारा किया जाता है।

अधिशासी अधिकारी का कार्यभार संभाल रहे अनूप कुमार राय की मूल तैनाती नगर पालिका परिषद लहरपुर में है और वह यहां कम ही आते हैं, जिससे यहां की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। अहमदाबाद वार्ड के सभासद ज़ईम खान पहले भी चेयरमैन प्रतिनिधि पर मनमानी और विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद हालात में सुधार नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत में स्थायी अधिशासी अधिकारी न होने से कर्मचारियों में मनमानी बढ़ गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।