उज्जवला लाभार्थियों को सब्सिडी की चेक दी
संक्षेप: Sitapur News - सीतापुर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मंत्री सुरेश राही और राकेश राठौर ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। लाभार्थियों...

सीतापुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। जिसे कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद आदि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन को सुना। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सभागार में उपस्थित लाभार्थियों को रुपये 559.50 की सब्सिडी राशि का सांकेतिक चेक भी वितरित किया गया। शेष लाभार्थियों को सब्सिडी की राशि डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जा रही है। नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू ने कहा कि हमारी सरकार जो भी योजनाएं संचालित करती है, उसको धरातल पर उतारने का काम अवश्य करती है।
आज प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी दी गयी है। उन्होंने कहा कि सभी को योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पात्रों को दिया जा रहा है। कारागार राज्यमंत्री ने कहा कि हमारी माताएं एवं बहनें लकड़ी व गोबर के उपले पहले से खाना पकाती थीं, उससे 40 वर्ष की आयु तक उनका स्वास्थ्य बहुत ही खराब हो जाता था। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के ऐसे लाभार्थी, जिनके बैंक खाते आधार से लिंक हैं तथा जिनके आधार प्रमाणित हैं, उन्हें इस योजना के तहत वर्ष में दो निःशुल्क सिलेण्डर भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं। जनपद में कुल छह साथ 62 कनेक्शन प्रचलित हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




