फाइलेरिया मरीजों को बांटी किट
Sitapur News - लहरपुर में सोमवार को फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सीएचसी में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सीएचओ, आशा और मरीज शामिल हुए। फाइलेरिया के कारण, लक्षण, उपचार और बचाव के बारे में जानकारी दी गई। 51 मरीजों को किट, साबुन और दवाईयां प्रदान की गईं।

लहरपुर, संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन को सफल बनाने के लिए सोमवार को सीएचसी में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएचओ,आशा व संबंधित मरीज शामिल हुए। प्रशिक्षण में फाइलेरिया के कारण, लक्षण, बचाव, जांच, उपचार, प्रभावित अंग की देखभाल, साफ सफाई, एक्सरसाइज, उचित आकार के जूते चप्पल पहनने, कटने, जलने से बचाने, एक्यूट अटैक प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर 51 फाइलेरिया मरीजों को किट, बाल्टी, तसला,जग, साबुन तौलिया व दवाईयां दी गईं। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेई, बीपीएम गौरव सक्सेना, बीसीपीएम मनोज वर्मा, जिला कोऑर्डिनेटर पाथ सहित स्वास्थ्य कर्मी व मरीज उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


