अलग-अलग सड़क हादसे में मासूम बच्ची की मौत, दंपति सहित 10 लोग घायल
Sitapur News - सीतापुर में गुरुवार को पांच सड़क हादसों में एक मासूम की मौत हो गई और दंपति सहित 10 लोग घायल हो गए। हादसे इमलिया सुल्तानपुर, खैराबाद, तंबौर, पिसावां व संदना में हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर आक्रोश है।

सीतापुर, संवाददाता। जिले में गुरुवार को पांच सड़क हादसों में एक मासूम की मौत हो गई और दंपति सहित 10 लोग घायल हो गए। घायलों को विभिन्न सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह हादसे इमलिया सुल्तानपुर, खैराबाद, तंबौर, पिसावां व संदना इलाके में हुए हैं। संबंधित थाने की पुलिस ने मामलों को लेकर कार्रवाई शुरू की है। इमलिया सुल्तानपुर संवाददाता के अनुसार सहादतनगर निवासी नीलम अपनी पांच वर्षीय बेटी अनन्या और दो अन्य बच्चों के साथ खेत से काम निपटाकर गुरुवार देर शाम घर लौट रही थी। जैसे ही वह सीतापुर-गोला मार्ग पार करने लगी, तभी गोला की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने अनन्या को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में मां की आंखों के सामने ही बेटी अनन्या लहुलुहान होकर सड़क गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन सहित भाग निकला। परिजनों ने आनन-फानन में अनन्या को निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर भारी आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन और चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद ली जा रही है। जल्द ही वाहन व चालक को पकड़ा जाएगा।कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति 10 फिट दूर गिरेगोंदलामऊ संवाददाता के अनुसार संदना इलाके के सरवा निवासी मिथुन गुरुवार को अपनी पत्नी रूपम के साथ बाइक से दवा लेने मिश्रिख की ओर जा रहे थे। वह रामगढ़ चौराहे के पास पहुंचे ही थे तभी पीछे से आए कार सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दंपति उछलकर कर करीब 10 फीट दूर जा गिरे। वहीं, हादसे के बाद भाग रहे कार चालक को राहगीरों ने दौड़ाकर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। कार सवारों की पहचान सन्दना कस्बा निवासी दीपू गुप्ता और उसके भाई सचिन गुप्ता के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।बाइक से टकराकर कार खंती में गिरी, चार घायलपिसावां संवाददाता के मुताबिक पिसवां निवासी राकेश अपनी मां लीलावती के साथ जा जरूरी काम से जा रहे थे। तभी गोपामऊ की तरफ से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार मां- बेटा सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। वहीं कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में कार सवार पिसावां के सहुआपुर निवासी चालक अयतुल व हरदोई के बेहटा गोकुल निवासी इरफान चोटिल हो गए। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि घायलों को सीएचसी भेजवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।सड़क हादसे में बैंक मैनेजर समेत दो घायलतंबौर संवाददाता के अनुसार तंबौर स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के मैनेजर सत्यम पाल अपने साथी आलोक कुमार के साथ ड्यूटी कर कार से सीतापुर स्थित घर जा रहे थे। वह लहरपुर तंबौर मुख्य मार्ग पर पहलवान सिंह पुरवा के पास पहुंचे ही थे तभी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बैंक मैनेजर सत्यम पाल व आलोक चोटिल हो गए। वही, हादसे के बाद बाइक सवार गाड़ी छोड़कर भाग गया। राहगीरों की मदद से दोनों को सीएचसी भेजवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।रोडवेज बस ने पिकअप में मारी टक्कर, दो चोटिलखैराबाद संवाददाता के अनुसार लखनऊ के जानकीपुरम निवासी सत्यप्रकाश गुरुवार शाम को पिकअप लेकर लखनऊ के हुसैनगंज निवासी अंकित के साथ लखनऊ वापस लौट रहे थे। वह खैराबाद पहुंचे ही थी तभी तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने पिअकप में टककर मार दी। टक्कर से पिकअप सवार दोनों लोग चोटिल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायलो को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


