Tragic Road Accident in Sitapur Claims Lives of Two Laborers and Tractor Driver तेज रफ्तार ने छीन ली तीन घरों की खुशियां, Sitapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsTragic Road Accident in Sitapur Claims Lives of Two Laborers and Tractor Driver

तेज रफ्तार ने छीन ली तीन घरों की खुशियां

Sitapur News - सीतापुर में मंगलवार को एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक और दो मजदूरों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मारी। सभी मृतक गरीब थे और पल्लेदारी कर परिवार का भरण पोषण करते...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुरWed, 10 Sep 2025 01:27 AM
share Share
Follow Us on
तेज रफ्तार ने छीन ली तीन घरों की खुशियां

सीतापुर, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर आवास विकास कॉलोनी के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर चालक समेत दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। आर्थिक रूप से बेहद कमजोर तीनों मृतक माल गोदाम और एक सीमेंट गोदाम पर पल्लेदारी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर-ट्रॉली से सीमेंट लेकर माल गोदाम की ओर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि जिस ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से टक्कर मारी है, उसकी नंबर प्लेट के अनुसार वह ट्रक बरेली जिले का है।

तीनों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। मृतकों के घरों पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। मृतक के परिवारीजन का कहना है कि राम गोपाल और राम सहाय दोनों की पल्लेदारी करके परिवार की आजीविका चलाते थे। रोज़ाना की मेहनत से परिवार का खर्चा चलता था, लेकिन इस हादसे ने उनके सपनों और सहारे को छीन लिया। इस घटना को लेकर हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में ट्रक की तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। इस हादसे ने जिले में सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार आए दिन हादसों को न्योता देती है, जिस पर सख्त नियंत्रण की जरूरत है। भाजपाईयों ने जताया शोक : मृतक ट्रैक्टर चालक सुधाकर मिश्रा के साले मनोज तिवारी जिला पंचायत सदस्य होने के साथ ही भाजपा से क्रय विक्रय समिति के चेयरमैन भी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेताओं ने भी मौके पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने शोक जताया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।