Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsTragic Incident Young Man Found Hanging in Room in Machharehta
घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
Sitapur News - मछरेहटा के ग्राम पंचायत बिजुवामऊ में एक युवक शुभम सिंह का शव कमरे में लटका हुआ मिला। उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष थी और उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। सुबह जब शुभम कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिजनों ने जांच...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुरFri, 12 Sep 2025 12:47 AM

मछरेहटा। मछरेहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिजुवामऊ के मजरा गढी में एक युवक का शव कमरे में लटका पाया गया। शुभम सिंह पुत्र सियाराम सिंह उम्र लगभग 25 वर्ष गढी का रहने वाला था, जिसका शव रस्सी से कमरें में लटक रहा था। लगभग दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। सुबह जब कमरे से शुभम नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर खिड़की से देखा कि शव कमरे में लटक रहा था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




