Sitapur News: कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर युवक घायल, दो मवेशियों की मौत

हिन्दुस्तान, सीतापुर
Follow us on Google News
share

Sitapur News: खैराबाद के किशुनापुर गांव में रविवार सुबह बारिश के बीच कच्ची दीवार गिरने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। मवेशियों को चारा खिलाते समय दीवार गिरने से दो बकरी के बच्चें मारे गए। युवक विष्णु को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बचाव कार्य किया और मवेशियों को भी बाहर निकाला।

Sitapur News: कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर युवक घायल, दो मवेशियों की मौत

Sitapur News: खैराबाद, संवाददाता। खैराबाद थाना क्षेत्र के किशुनापुर गांव में रविवार सुबह बारिश के बीच कच्ची दीवार छप्पर समेत अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के पास मवेशियों को चारा खिला रहा युवक मलबे में दब गया। हादसे में दो बकरी के बच्चों की मौत हो गई, जबकि भैंस का बच्चा और एक बकरी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।किशुनापुर निवासी विष्णु रविवार सुबह कच्ची दीवार के पास बंधे मवेशियों को चारा दे रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार छप्पर समेत उनके ऊपर आ गिरी। मलबे में दबने से विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए।

दीवार गिरने से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू कर मलबा हटाया और विष्णु को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैराबाद ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, दीवार के मलबे में तीन मवेशी भी दब गए थे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। हादसे में दो बकरी के बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भैंस का बच्चा और एक बकरी घायल हो गए। पशुपालक ने घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसीतापुरSitapur News: कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर युवक घायल, दो मवेशियों की मौत