दो बाइकों की भिड़ंत में जीजा-साले की मौत, बहन घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share

Sitapur News - बिसवां में देर रात दो बाइकों की भिड़ंत में एक जीजा और साले की मौत हो गई। घटना में एक युवक घायल हुआ है। दोनों मृतकों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घायल का इलाज बिसवां सीएचसी में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो बाइकों की भिड़ंत में जीजा-साले की मौत, बहन घायल

बिसवां, संवाददाता। बिसवां इलाके में मंगलवार देर रात दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, दूसरा बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बिसवां के सांडा निवासी जुनैद (33) मंगलवार रात मोंचकला निवासी बहनोई अनीस (55) और बहन स्वालिहा को बाइक से उनके घर छोड़ने जा रहा था। वह भोलागंज बिसवां मार्ग पर पुरसैनी के पास पहुंचे ही थे तभी सामने से आ रही सदरपुर के पिपरा खुर्द निवासी उमेश की बाइक से टकरा गई। टक्कर से बाइक सवार चारों लोग उछल के दूर जा गिरे। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलो को सीएचसी बिसवां भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने जुनैद और अनीस की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

Voice of UP

लखनऊ ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टरों ने जुनैद और अनीस को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल उमेश और जुनैद की बहन स्वालिहा का बिसवां सीएचसी में इलाज चल रहा है। हादसे की खबर सुन जुनैद और अनीस के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। जुनैद के परिवार में तीन बेटियां हैं। जुनैद सांडा में वेल्डिंग का काम करते थे। बिसवां इंस्पेक्टर के मुताबिक हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।