तेज आंधी और बारिश के बीच छत से गिरकर महिला की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
Follow us on Google News
share

सीतापुर जिले में एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। गुरुवार रात आंधी और बारिश के दौरान, सुनीता (48) ने टिन शेड सही करते समय संतुलन खो दिया और गिर गई। परिवार ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उसके पति और तीन बच्चे हैं।

तेज आंधी और बारिश के बीच छत से गिरकर महिला की मौत

सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के कोतवाली देहात इलाके में गुरुवार रात आंधी और बारिश के बीच एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। आंधी और बारिश के बीच छत पर लगी टिन शेड सही करने के दौरान वह अनियंत्रित होकर नीचे आ गिरी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात के नेवादा गांव निवासी मनोज कुमार के मुताबिक गुरुवार रात आई आंधी और बारिश से छत पर लगी टिन शेड उड़ने लगी थी। टिन की तेज आवाज सुन पत्नी सुनीता (48) छत पर पहुंचकर टिन शेड सही करने लगी। इस बीच तेज हवा और बारिश के बीच सुनीता अनियंत्रित होकर छत से नीचे आ गिरी।चीख

पुकार सुन परिवार के लोग भागकर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ी थी। आनन-फानन में परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान सुनीता ने दम तोड़ दिया। सुनीता की मौत से परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। परिवार में पति मनोज और तीन बच्चे हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक शव को पोस्टामर्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।