आज इधर से न निकलें, चौपहिया वाहन प्रतिबंधित

Mar 02, 2026 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share Share
Follow Us on

Sitapur News - सीतापुर में होली पर्व के दौरान यातायात में बदलाव किया गया है। बस स्टेशन से लालकपड़ा कोठी और ट्रांसपोर्ट चौराहे की ओर जाने वाले वाहन लोहारबाग की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। ई रिक्शा को पूरी तरह रोका जाएगा और मरीजों के वाहनों को अस्पताल आने-जाने की अनुमति होगी।

आज इधर से न निकलें, चौपहिया वाहन प्रतिबंधित

सीतापुर। होली पर्व को देखते हुए रूट डयवर्जन भी किया गया है। यातायात विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बस स्टेशन की ओर से लालकपड़ा कोठी और ट्रांसपोर्ट चौराहे की ओर जाने वाले वाहन लोहारबाग की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। उन्हें प्रेमनगर से होते हुए जीआईसी व अस्पताल चौराहे की ओर निकाला जाएगा। लालाबाग चौराहे की ओर आने वाले सभी वाहनों को दूसरे रास्तों से बाईपास किया जाएगा। इससे बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन की ओर आने वाले वाहनों को दुश्वारी हो सकती है। जीआईसी चौराहे से चुंगी की ओर रास्तों पर छूट रहेगी। इधर ग्रीकगंज, जेल रोड आने जाने वाले चौपहिया वाहनों को भी बैरियर लगाकर रोका जाएगा।

यातायात निरीक्षक फरीद अहमद का कहना है कि ई रिक्शा को पूरी तरह रोका जाएगा। मरीजों के लाने ले लाने वाले वाहनों को अस्पताल की ओर आने जाने दिया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि दो दिन जब तक होली बाजार है तब तक बड़े चौपहिया वाहनों से कम से कम निकलें ताकि अव्यवस्था से बचा जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।