डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार किशोर की मौत
Sitapur News - बिसवां में एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय शौर्य गुप्ता की डंपर के नीचे आने से मौत हो गई। वह अपने चचेरे भाई को स्कूल छोड़ने के बाद घर लौट रहा था। हादसे के समय शौर्य ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बिसवां, संवाददाता। बिसवां इलाके में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। ओवरटेक करने के दौरान डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार किशोर की दबकर मौत हो गई। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बिसवां के गोपालनगर निवासी शौर्य गुप्ता (17) 12 वीं कक्षा का छात्र था। बुधवार को अपने चचेरे भाई को छोड़ने मंशाराम स्थित स्कूल छोड़ने गया था। भाई को स्कूल छोड़कर वह बाइक से घर लौट रहा था। वह बिसवां के बड़ा चौराहा स्थित सब्जी मंडी के पास पहुंचा ही था तभी वह आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर बाइक समेत गिर गया।
शौर्य डंपर के पिछले पहिये के नीचे आ गया। मौके पर ही शौर्य की मौत हो गई। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों को जुटता देख आरोपी चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। पकड़े जाने के डर से कुछ दूर जाकर चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। शौर्य की मौत की सूचना सुन परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बिसवां थाना प्रभारी के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।हेलमेट होता तो शायद बच जाती जानराहगीरों के मुताबिक हादसे के समय शौर्य ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। अनियंत्रित होकर डंपर के नीचे आने से जान चली गई। हेलमेट होता तो शायद जान बच जाती। जबकि पुलिस प्रशासन लगातार लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरुकता अभियान चलाता रहता है। इसके बाद भी लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


