
अचानक बंद की क्रॉसिंग 12 घंटे परेशान रहे लोग
Sitapur News - नैमिषारण्य रेलवे स्टेशन की क्रासिंग बुधवार सुबह अचानक बंद कर दी गई। रेलवे विभाग ने मरम्मत कार्य के कारण इसे सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बंद रखा, जिससे ग्रामीणों को 12 घंटे तक परेशानी का सामना करना...
नैमिषारण्य, संवाददाता। नैमिषारण्य रेलवे स्टेशन वाली रेलवे क्रासिंग को बुधवार सुबह अचानक बंद कर दिया गया। रेलवे की ओर से क्रासिंग को बंद करने का बोर्ड लगा दिया गया। जिसके कारण ग्रामीणों को बारह घंटे तक परेशानी उठानी है। रेलवे विभाग के द्वारा अचानक लिए गए इस फैसले से श्रद्धालुओं को सीतापुर हरदोई आने जाने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जहां एक ओर लोगों को परेशानी हुई, तो हुई वहीं दोपहर के समय स्कूली छात्र-छात्राओं को भी इस समस्या से जूझना पड़ा। बताते चले कि रेलवे विभाग के द्वारा रेल लाइन में मरम्मत कार्य को किया जा रहा है।

जिसके चलते बुधवार सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक रेलवे फाटक बंद किया गया है। क्रासिंग बंद होने के चलते स्थानीय लोगों ने वैकल्पिक रास्तों का सहारा लिया। इसे लेकर ग्रामीणों को दो-तीन किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ी। कई ग्रामीण वाहनों को लेकर उक्त क्रासिंग पर पहुंचे तो देखा कि बंद है, जिस पर सभी ने आक्रोश व्यक्त किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




