Sitapur News: प्रधानाचार्य पर अभद्रता का आरोप, रात में डीएम कार्यालय शिकायत करने पहुंचे पॉलीटेक्निक के छात्र

हिन्दुस्तान, सीतापुर
share

Sitapur News: सीतापुर में राजकीय पॉलीटेक्निक ऐलिया के छात्रों ने प्रधानाचार्य हरिओम वर्मा के खिलाफ शिकायत की है। छात्रों ने बिजली और पानी की अव्यवस्था, अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाया। मामले में जिलाधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया है। यदि शिकायतें हल नहीं हुईं, तो छात्र धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।

Sitapur News: प्रधानाचार्य पर अभद्रता का आरोप, रात में डीएम कार्यालय शिकायत करने पहुंचे पॉलीटेक्निक के छात्र

Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। राजकीय पॉलीटेक्निक ऐलिया के प्रधानाचार्य हरिओम वर्मा के खिलाफ सोमवार रात छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब 40 से 50 छात्र शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए। छात्रों ने कॉलेज में बिजली व पानी की अव्यवस्था और प्रधानाचार्य पर अभद्रता का आरेाप लगा शिकायत की है। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने बच्चों की समस्याएं सुन जांच करवा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिलाया है। छात्रों का आरोप है कि 19 सितंबर को वे पॉलीटेक्निक के मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान प्रधानाचार्य वहां पहुंचे और कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। छात्रों के मुताबिक इस घटनाक्रम का वीडियो भी उनके पास मौजूद है। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं है। शिकायत करने पर प्रधानाचार्य हरिओम शर्मा धमकाते हैं। बच्चों को फेल करवाने की धमकी देते हैं। छात्रों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। आरोप लगाया कि अक्सर प्रधानाचार्य छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। छात्रों का आरोप है कि कि हॉस्टल में एक कमरे में आठ से दस छात्रों को रहना पड़ रहा है। छात्रों ने जातिसूचक शब्द कहे जाने का आरोप लगाया। कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्रों ने मामले में कार्रवाई और उनकी समस्याओं के समाधान की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी शिकायतों का समाधान नहीं हुआ तो वह कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठेने को मजबूर होंगे। बड़ी संख्या में छात्रों के डीएम कार्यालय पहुंचने की सूचना पर एसडीएम सदर जनार्दन और शहर कोतवाल भी मौके पर पहुंच गए और छात्रों को समझा- बुझाकर शांत कराया。

छात्रों की प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायत

छात्रों ने राजकीय पॉलीटेक्निक ऐलिया के प्रधानाचार्य की शिकायत की है। मंगलवार को टीम कॉलेज पहुंचकर जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी का आश्वासन

डीएम, डॉ. राजागणपति आर

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦छात्रों ने किसकी शिकायत की है?−
छात्रों ने राजकीय पॉलीटेक्निक ऐलिया के प्रधानाचार्य हरिओम वर्मा की शिकायत की है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसीतापुरSitapur News: प्रधानाचार्य पर अभद्रता का आरोप, रात में डीएम कार्यालय शिकायत करने पहुंचे पॉलीटेक्निक के छात्र