Sitapur News: छुट्टा मवेशी बढ़ा रहे परेशानी
हिन्दुस्तान, सीतापुर
Sitapur News: सीतापुर के रोटी गोदाम मोहल्ले में बेसहारा पशुओं से रहवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छुट्टा जानवर सड़कों और गलियों में घूमते रहते हैं, जिससे बच्चों और अन्य लोगों को कठिनाई होती है। स्थानीय लोग नगर पालिका प्रशासन से इन जानवरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

Sitapur News: सीतापुर। शहर के रोटी गोदाम मोहल्ले में बेसहारा पशुओं से लोग खासे परेशान हैं। इन छुट्टा जानवरों का सड़कों व गलियों में कब्जा है। मवेशी सुबह ज्यादातर सड़कों व गलियों में घूमतें हैं। जिससे स्थानीय लोगों के अलावा स्कूल जाते बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि छुट्टा जानवर आए दिन हादसों की वजह भी बनते हैं। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से छुट्टा जानवरों से निजात दिलाए जाने की मांग की है।

