मेधावियों को निखारने के लिए उजागर लाल इंटर कॉलेज में विशेष परीक्षा शुरू
सीतापुर के उजागर लाल इंटर कॉलेज में 16 मई तक दो दिवसीय विशेष परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में, कक्षा 6 से 12 के छात्रों के लिए परीक्षा में चयनित 5 मेधावी छात्रों को एक्स्ट्रा क्लासेस प्रदान की जाएंगी। गर्मियों की छुट्टियों में ऑनलाइन क्लास का भी आयोजन किया जाएगा।
सीतापुर, संवाददाता। उजागर लाल इंटर कॉलेज में दो दिवसीय विशेष परीक्षा का आयोजन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेंद्र सिंह के निर्देशन में प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र पांडेय ने इस परीक्षा का आयोजन किया। यह परीक्षा 16 मई तक चलेगी। इसमें कक्षा छह से 12 तक के छात्र सम्मिलित हुए। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से प्रत्येक कक्षा से न्यूनतम पांच मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। इन छात्रों के लिए विशेष एक्स्ट्रा क्लासेस चलाई जाएंगी ताकि वे प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें। यह एक्स्ट्रा क्लासेस 20 मई तक नियमित संचालित की जा रही हैं।
साथ ही, गर्मियों की छुट्टियों में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन क्लास की भी योजना है। परीक्षा प्रभारी अमित त्रिपाठी ने बताया कि सभी विषयों की परीक्षाएं दो दिनों में संपन्न करा ली जाएंगी। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


