Sitapur News: सांप काटने से किशोरी की मौत, महिला गंभीर
हिन्दुस्तान, सीतापुर
Sitapur News: अटरिया में दो अलग-अलग गांवों में सांप के काटने से एक किशोरी की मृत्यु हो गई। प्रांशी (16) के परिवार ने उसे अस्पताल में पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सरोजनी को भी सांप ने काटा, उसकी हालत गंभीर है और उसका इलाज जारी है।

Sitapur News: सिधौली, संवाददाता। अटरिया इलाके में दो अगल- अलग गांव में सांप के काटने से एक किशोरी की मौत हो गई। वहीं, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। अटरिया के धारापुर अलाईपुर निवासी अशोक कुमार की बेटी प्रांशी (16) घर से बाहर किसी कार्य से निकल रही थी तभी सांप ने उसे काट लिया। चीख पुकार सुन परिवार वाले आनन-फानन में उसे सीएचसी सिधौली लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी सिधौली पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं अटरिया के बलदेवपुर निवासी सरोजनी शुक्रवार रात अपनी बेटी के साथ सो रही थी।
इस सांप ने चारपाई पर चढ़कर सरोजनी को काट लिया। चीख पुकार पर परिवार वालों की नींद खुली। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी सिधौली ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।


