Sitapur News: नारद मोह प्रसंग ने किया मंत्रमुग्ध

हिन्दुस्तान, सीतापुर
share

Sitapur News: सीतापुर के शहरी क्षेत्र के तरीनपुर में ऐतिहासिक रामलीला मेले का शुभारंभ हुआ। पहले दिन वृंदावन से आए कलाकारों ने नारद मोह प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया। रात में रासलीला के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं और मयूर नृत्य प्रस्तुत किया गया। भक्ति संगीत और आकर्षक अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है।

Sitapur News: नारद मोह प्रसंग ने किया मंत्रमुग्ध

Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। शहरी के तरीनपुर में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला मेले का शुभारंभ हुआ। रामलीला पहले दिन वृंदावन से आए कलाकारों ने नारद मोह प्रसंग का भावपूर्ण मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, रामलीला मंच पर रासलीला का आयोजन भी हुआ, जिसमें कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मनोहारी मंचन किया। रामलीला कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अपनी शानदार अभिनय कला और संवादों के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों को जीवंत कर दिया। मंचन में दिखा कि देवर्षि नारद ने हिमालय पर अत्यंत कठिन तपस्या की। उनकी तपस्या भंग करने में कामदेव भी असफल रहे, जिससे नारद जी के मन में स्वयं को कामदेव पर विजय प्राप्त करने का अहंकार आ गया।

नारद जी ने अपना यह अनुभव पहले भगवान शिव और फिर भगवान विष्णु को बताया। भगवान विष्णु ने नारद का अहंकार तोड़ने के लिए अपनी माया रचने का निश्चय किया। नारद मोह प्रसंग के मंचन को देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को भक्ति और आध्यात्मिकता के रंग में सराबोर कर दिया। इसके बाद रात में रात में रामलीला के मंच पर आयोजित रासलीला में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और अन्य प्रसंगों का सुंदर चित्रण किया गया। आकर्षक प्रस्तुतियों और भक्ति संगीत ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान कलाकारों की ओर से प्रस्तुत मयूर नृत्य ने उपस्थित लोगों को तालिया बजाने पर विवश् कर दिया। मेले के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐतिहासिक रामलीला मेले को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। मेले में रामलीला और रासलीला के माध्यम से दर्शकों को धार्मिक परंपराओं और भारतीय संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है। इस मौके पर कमेटी राकेश कुमार, बिक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसीतापुरSitapur News: नारद मोह प्रसंग ने किया मंत्रमुग्ध