ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सीतापुरसीतापुर-गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा अकबरपुर

सीतापुर-गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा अकबरपुर

चुनावी रार तंबौर इलाके में निर्वतमान प्रधान और

सीतापुर-गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा अकबरपुर
हिन्दुस्तान टीम,सीतापुरTue, 20 Apr 2021 10:51 PM
ऐप पर पढ़ें

चुनावी रार

तंबौर इलाके में निर्वतमान प्रधान और दूसरा पक्ष भिड़ा

पुलिस ने निर्वतमान प्रधान सहित चार को किया गिरफ्तार

तम्बौर/सीतापुर। मतदान से पहले चुनावी रार सामने आने लगी है। तंबौर में शारदा नदी के करीब बसे अकबरपुर गांव में निर्वतमान प्रधान और दूसरे पक्ष के बीच जमकर बवाल हुआ। सोमवार आधी रात के करीब गोलियों की तड़तड़ाहट हुई। सौ राउण्ड से अधिक गोलियां चलीं। मामला पुलिस कप्तान तक पहुंचा। कई घण्टों की दबिश के बाद निर्वतमान प्रधान सहित चार आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

तंबौर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में निर्वतमान प्रधान जुनैद वर्तमान प्रत्याशी है। इसी गांव का रईस भी ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ रहा है। बताते हैं कि सोमवार रात गांव के करीब धोबिनपुरवा में रईस अपने समर्थकों के साथ था। यहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जानकारी पाकर गांव का चौकीदार ललित आ गया लेकिन विवाद नहीं थमा। गांव पहुंचकर रईस पक्ष और निर्वतमान प्रधान जुनैद पक्ष आपस में भिड़ गए। ईंट पत्थर के बाद मारपीट भी हुई। बढ़ते विवाद के बीच काफी संख्या में लोग अपनी अपनी छतों पर पहुंच गए। फिर गोलियों की तड़तड़हाट शुरू हो गई। जो काफी देर तक चली। आरोप प्रत्यारोप के बीच जमकर गोलीबारी हुई लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। गांव के कुछ लोगों ने इलाका पुलिस और एसपी आरपी सिंह को रात में ही सूचना दी। तंबौर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क से लेकर लोगों की छतों पर कारतूसों के खोखे बटोरे गए। दोनों पक्षों के एक एक लोग मामूली चोटिल मिले। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के बीच दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। कई घण्टों तक चली दबिश के बाद निर्वतमान प्रधान जुनैद सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया। तंबौर थानाध्यक्ष अंबर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों पर पुलिस की ओर से केस दर्ज कराया गया है। वे दोनों ही मुकदमों में वादी हैं। जुनैद सहित चार लोगों की गिरफ्तार हुई है। दोनों अभियोगों में एक दर्जन से अधिक आरोपी वांछित हैं। गांव में पुलिस बल लगा दिया गया है। स्थितियां पूरी तरह से सामान्य हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें