Sitapur News: कथा वाचक ने किया शबरी और जटायु की भक्ति का वर्णन
Sitapur News: लहरपुर में छन्नूलाल द्वारिका प्रसाद मंदिर में श्री राम कथा का आयोजन हुआ। कथा वाचक पं. मुकुंदे लाल त्रिवेदी ने राम कथा की महिमा को बताते हुए कहा कि भगवान सच्चे भाव के भूखे हैं। उन्होंने शबरी, जटायु और भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया, और बताया कि राम कथा सभी कष्टों को दूर करती है।

Sitapur News: लहरपुर, संवाददाता। नगर के मोहल्ला बेहटी स्थित छन्नूलाल द्वारिका प्रसाद मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री राम कथा में कथा वाचक पं. मुकुंदे लाल त्रिवेदी ने राम कथा की महिमा का वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने शबरी और जटायु की भक्ति का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान केवल सच्चे भाव के भूखे होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का भी वर्णन किया। उन्होंने बताया कि राम कथा अनंत और असीम है, जिसे शब्दों में पिरोना संभव नहीं है। जिस प्रकार श्री राम अनंत हैं, उसी प्रकार उनके गुण और कथा का विस्तार भी अपार है।
राम कथा कलयुग में समस्त मनोरथों को पूर्ण करने वाली कामधेनु के समान है। इसको सुनने से ही जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। श्रीराम का जीवन चरित्र संपूर्ण मानव समाज के लिए अनुकरणीय है। कथा के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर रामशरण पुरी, अनमोलपुरी, जानकी शरण पुरी सहित श्रद्धालु, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।


