टप्पेबाज ने स्कूटर की डिग्गी से उड़ाए दो लाख रूपये
सीतापुर के बिसवां इलाके में एक टप्पेबाज ने एसबीआई शाखा के बाहर खड़ी स्कूटी की डिग्गी से दो लाख रुपये चुरा लिए। पीड़ित अभिषेक पटेल ने पैसे बैंक से निकाले थे और उन्हें स्कूटी में रखा था। जब वह लौटे, तो डिग्गी खुली मिली और रुपये गायब थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

बिसवां,सीतापुर, संवाददाता। सीतापुर के बिसवां इलाके में टप्पेबाज ने सोमवार को एसबीआई शाखा के बाहर खड़ी स्कूटी की डिग्गी से दो लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित का आरोप है कि शातिर की करतूत बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। बिसवां कोतवाली इलाके के महमूदपुर सरैंया मिर्जापुर निवासी अभिषेक पटेल सोमवार को अपने साथी पुष्पेन्द्र के साथ एसबीआई बिसवां शाखा पहुंचे थे। बैंक से दो लाख रुपये निकालकर अभिषेक ने रूपये स्कूटी की डिग्गी में रख दी। इसके बाद दोनों पास में ही स्थित एटीएम से कुछ और रूपये निकालने चले गए। कुछ देर बाद अभिषेक और उनका साथी लौटकर आए तो देखा कि स्कूटी की डिग्गी खुली पड़ी थी।
उसमें रखे रूपये गायब थे। यह देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी के मुताबिक आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द हो आरोपी को गिरफ्तार कर रूपये बरामद कर लिए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


