Sitapur News: चोरों ने जेवर व नगदी उड़ाई
Sitapur News: सीतापुर के मुंशीगंज जनकपुरी मोहल्ले में मंगलवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार रुपये नकद चुराए। लहरपुर में भी चोरी की घटनाएं हुईं, जिसमें खाद्य सामग्री और सामान चोरी हुए। घटना को सीसीटीवी में कैद किया गया है।

Sitapur News: सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीगंज जनकपुरी मोहल्ले में मंगलवार रात चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाते हुए जेवरात और नकदी पार कर दी। पीड़ित मुन्नालाल के अनुसार, चोर रात के समय घर के पीछे से दीवार फांद कर अंदर दाखिल हुए और मुख्य दरवाजा खोलकर अपने साथियों को भी अंदर बुला लिया। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवर व पांच हजार रुपये नगदी पार कर दी। परिवार वाले सुबह सोकर उठे तो उन्हें घर में हुई चोरी का पता चला। थाना प्रभारी के मुताबिक जांच पड़ताल की जा रही है।
लहरपुर में चोरी की घटनाएं
उधर, लहरपुर में चोरों ने पालेशर व गुमटी का का ताला तोड़कर माल पार कर दिया। काजी टोला निवासी मो. शरीफ के मुताबिक मंगलवार रात चोरों ने उसके कारखाने से दो क्विंटल आटा, दो बोरी धान और पांच लीटर कड़वा तेल पार कर दिया। वहीं मोहल्ले के ही लल्लन की गुमटी से साइकिल के रिंच, साबुन व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें एक व्यक्ति जिसका चेहरा बंधा हुआ है। पीड़ित ने लहरपुर कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है.


