Sitapur News: चोरों ने एक रात दो घरों को निशाना बनाकर जेवर व नगदी पार कर दी
Sitapur News: सीतापुर जिले के सदरपुर में थनैतपुर में एक रात में चोरों ने दो घरों को निशाना बना लिया। चोरी में 50 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के गहने चुराए गए। घटना के समय परिवार वाले सो रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस गश्त नहीं कर रही है, जिससे चोरों के हौंसले बढ़ रहे हैं।

Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। सीतापुर जिले में सदरपुर के थनैतपुर में चोर एक ही रात दो घरों को निशाना बनाकर 50 हजार रुपये नगदी व लाखों रुपये के जेवर बटोर ले गए। घटना के समय परिवार वाले घर में ही सो रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस नियमित रूप से गश्त नहीं करती है। तहरीर पर सदरपुर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। थनैतपुर निवासी रामकिशोर गुरुवार रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इस बीच चोर पीछे के रास्ते से घर में घुस आए। शुक्रवार सुबह परिवार वाले सोकर उठे तो घर का सारा सामान फैला पड़ा था।
पीछे वाले कमरे में रखी अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर चोर उसमें रखे करीब 50 हजार रुपये नकद, लाखों रुपये के जेवर व कीमती सामान बटोर ले गए थे। इतना ही चोरों ने गांव के ही शिव कुमार गौतम के घर को भी निशाना बनाया। घर में घुसे चोर बक्शा उठा ले गए। बक्से में कपड़े व कीमती सामान था। एक ही रात दो घरों में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस नियमित रूप से क्षेत्र में गश्त नहीं करती है। जिससे चोरों के हौंसले बुलंद है। क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं होती हैं। पुलिस नियमित रूप से गश्त करे तभी चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सकता है। सदरपुर थाना प्रभारी के मुताबिक तहरीर पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।


