बंद घर से 35 हजार नगदी व 15 लाख के जेवर बटोर ले गए
Sitapur News - कमलापुर के कान्हमऊ में रविवार रात चोरों ने एक सैन्यकर्मी के बंद घर में 35,000 रुपये नकद और 15 लाख रुपये के जेवर चुरा लिए। ताला टूटा होने की जानकारी पर घर पहुंचने पर सब कुछ बिखरा पड़ा मिला। पुलिस ने तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कमलापुर, संवाददाता। कमलापुर के कान्हमऊ में रविवार रात चोरों ने सैन्यकर्मी के बंद घर को निशाना बना 35 हजार रुपये नगदी व 15 लाख रुपये कीमत के जेवर बटोर ले गए। ताला टूटा होने की सूचना पर वह घर पहुंते तो पूरा सामान फैला पड़ा हुआ था। तहरीर पर कमलापुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के नियमित गस्त न होने से क्षेत्र में चेारी की घटनाएं हो रही हैं। कान्हपुर निवासी धर्मेद्र कुमार यादव और उनके भाई नरेन्द्र कुमार यादव भारतीय सेना में है। नरेन्द्र कुमार राजस्थान के बीकानेर में तैनात हैं।
वहीं धर्मेन्द्र सिंह यादव लखनऊ में हैं। कान्हपुर स्थित घर में ताला लगा है। रविवार रात चोर घर के मेन गेट का ताला तोड़कर भीतर घुस गए। संदूक में रखे 35 हजार रुपये व हार, झुमकी, नथुनी, पायल,माला समेत करीब 15 लाख रुपये कीमत के जेवर बटोर ले गए। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने धर्मेन्द्र को फोन कर घर का ताला टूटे होने की सूचना दी। धर्मेन्द्र आनन-फानन में घर पहुंचे। भीतर गए तो पूरे घर का सामान फैला पड़ा था। कमलापुर थाना प्रभारी ईतुल चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




